रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
चित्तौड़गढ़ 9 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य में वर्षा में क्षतिग्रस्त 2328 कार्यों की मरम्मत हेतु 964.43 करोड रुपए की सैद्धांतिक सहमति एवं इन कार्यों की निविदाएं आमंत्रित करने की सहमति प्रदान की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि इसके अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में 55.08 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हेतु 1750.73 लाख रुपए की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। इसमें राज्य मद से 1742 लाख तथा एसडीआरएफ के तहत 8.73 लाख रुपए की सहमति प्रदान की गई है।
जिले की बड़ी सादड़ी विधानसभा में 13.30 किलोमीटर सड़क हेतु 348.72 लाख रुपए, बेगू विधानसभा में 13.40 किलोमीटर हेतु 351.06 लाख रुपए, चित्तौड़गढ़ विधानसभा में 9.88 किलोमीटर सड़क हेतु 348 लाख रुपए , कपासन विधानसभा में 11.75 किलोमीटर हेतू 354.95 लाख तथा निंबाहेड़ा विधानसभा में 6.75 किलोमीटर सड़क हेतु 348 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।















