रिपोर्टर विजेन्द्र सिंह। 
चिफ इंजीनियर इन्द्रा गांधी नहर परियोजना बीकानेर। उपरोक्त विषयान्तर्गत में सादर नम्र निवेदन है कि सुभाष पुत्र श्री हेतराम पुत्र श्री मामराज चक 1 जी.एम.आर. गोडू तहसील बज्जू, जिला बीकानेर का रहने वाला हूँ, जो कि गोडू माईनर के ० आर.डी से 8 आर. डी तक सरकारी नहर के पटडे का मार्ग दबंग व्यक्ति इमीलाल पुत्र रामधन राम निवासी चक 3 जी.एम. आर. के द्वारा कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है और नहर विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है जिससे आये दिन आने जाने में काफी कठनाई होती है और नहर में पानी की चोरी भी करते है। नहर विभाग ने करोड़ो का बजट देकर पटड़े का साल भर से अर्थ वर्क का काम कर मार्ग चालु किया था जो कि आज वापिस अतिक्रमण करके बंद कर लिया गया है।अतः श्रीमान से निवेदन है कि नहर विभाग के पटडे का कब्जा हटाने व मार्ग खोलाने की कृपा करे।















