रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
बैंक ऑफ बड़ौदा (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा दिये जा रहें रावतभाटा में 13 दिवसीय कस्टम ज्वेलरी उद्यमी के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन रावतभाटा में ही किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा, झालर बावड़ी रावतभाटा से किरण गुर्जर थे।
मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रोजगार से जुड़ने हेतु प्रेरित किया एवं विभिन्न प्रेरणात्मक गतिविधियों की सहायता से अपना लक्ष्य प्राप्त करने के उद्धेश्य से भी अवगत कराया गया। एवं प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने एवं सरकारी बैंक से लोन लेने हेतु प्रेरित किया।
ट्रेनर कामिनी कश्यप ने प्रतिभागियों को राखी बनाना, हार बनाना, जिसमें कड़ी वाला हार, चौकर, मोती वाला हार, रानी हार, चूड़ी बनाना जिसमें घागे वाली चुड़ी, डायमण्ड चूड़ी और कुन्दन चूड़ी इत्यादि सिखाया गया। एवं सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्रदान की।
ई.डी.पी. ऐसेसर बी.एल. सोनी एवं डोमेन एसेसर शिल्पा अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मुल्यांकन एवं प्रमाणन किया गया।
संस्थान के फैकल्टी संतोष शर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बताया की बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक- युवतियों के लिए स्वरोजगार हेतु ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, सिलाई, मोबाईल रिपेयरिंग, टैली, होममेड अगरबत्ती निर्माता, ज्वेलरी बनाना, डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट, बकरी पालन, मुर्गी पालन के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित है।
अन्त में फैकल्टी, सन्तोष शर्मा ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया।















