अतिवृष्टि से किसानों को हो रहा है नुकसान, सही गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार – शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी।

संपादक कालूराम कुमावत।

चित्तौड़गढ़ भदेसर 13/10/2024 क्षेत्र में शनिवार व रविवार से हो रही लगातार वर्षा से आम जीवन प्रभावित हैं साथ ही सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है खेतों में पकी फसल सोयाबीन, मक्का, मूंगफली आदि को नुकसान हो रहा है सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन का हो रहा है खेतों में पानी भरा हुआ है सोयाबीन की फसल सड़ने लग गई है बिलड़ी के किसान भगतराम ने बताया कि इस वर्षा से हमारे जैसे सैकड़ों किसानों को नुकसान हुआ है यह बरसात एक-दो दिन ऐसे ही होती रही तो सोयाबीन का एक दाना भी किसान अपने घर नहीं ले जा सकेगा किसानों को हो रहे नुकसान को देखने के लिए विधानसभा चुनाव 2023 के आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी खेतों में पहुंचे और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली किसानों को हुए नुकसान एवं होने जा रहे नुकसान के बारे में पूर्ण जानकारी ली सभी किसानों की मांग पर राज्य सरकार को उचित गिरदावरी करवा कर किसानों के मुआवजे की मांग की उनके साथ दशरथ , शम्भू लाल, वर्दी चंद कीर , मानमल मेघवाल, शंभू लाल जाट, किशन लाल मेघवाल, हजारीलाल,सवरामआदि उपस्थित थे।