सरकारी स्कूलों में भाजपाकरण की भेंट चढ़ रहे सरकारी उत्सव आयोजन व प्रतियोगिताएं, जिला स्तरीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन भाजपा द्वारा किया जायेगा।

रिपोर्टर : रोशन लाल रेगर। 

चित्तौड़ गढ़: जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ में आयोजित हो रही है । जिस सरकार ने महात्मा गांधी विधालय की स्थापना की उन्हीं संगठन को विद्यालय प्रशासन ने नजर अंदाज किया । भीमगढ़ निवासी डॉक्टर दिनेश ललकार ने बताया कि पूरे गांव वालों ने विद्यालय प्रशासन को समझाया लेकिन सत्ताधारी सरपंच के दबाव में राजनैतिक विचारधारा से रसूखात के लिए प्रतियोगिता संयोजक प्राचार्य और विद्यालय प्रशासन ने कांग्रेस की उपेक्षा की है। उद्घाटन और समापन समारोह भाजपा के अतिथियों द्वारा किए जाने पर विद्यालय प्रशासन का भाजपा करण में शामिल होना परिलक्षित हो रहा है।

पूर्व में राष्ट्रीय पर्वों पर भी विद्यालयों में सरपंच ने मनमानी करके सिर्फ वोट विकेंद्रीकरण कर भाजपा उत्सव मनाया तिरंगे को दो रंगों में तब्दील किया।

इस तरह विद्यालयों को राजनैतिक रंगमंच बनाए जा रहे हैं ग्रामीणो और अभिभावकों ने कांग्रेस संगठन की उपेक्षा से आहत होकर प्रशासन से अपील की है स्कूलों राजनीति करने वाले लोगों पर नियंत्रण किया जाए।

शिक्षा जगत को दबाव प्रभाव रहित शैक्षणिक और सह शैक्षणिक कार्य करने दिया जाए। राष्ट्रवादी मानवतावादी दृष्टिकोण से बालकों व बालिकाओं का सर्वांगीण विकास किया जाये। विद्यालयों में सत्ताधारियों का बखान बंद किया जाए।

जिला कांग्रेस संगठन विधानसभा कांग्रेस संगठन और ब्लाक कांग्रेस संगठन ने विद्यालय की एक तरफा मनमानी वाली कार्य-प्रणाली का विरोध किया है।