संपादक कालूराम कुमावत।
जी हाँ हम बात कर रहे है अपने ही चित्तौड़गढ़ जिले के सहकारिता विभाग की । इस विभाग के अंतर्गत आने वाले उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां चित्तौड़गढ़ के कार्यालय में उप रजिस्ट्रार जो कि एक न्यायालय की श्रेणी में आता हैं उनका खुद का पद ही रिक्त हैं । कुछ दिनों पुर्व विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया में खबरें लगने के बाद सहकारिता मंत्री ने आनन फानन में स्पेशल ऑडिटर के पद पर तो पुर्ण कालिक नियुक्ति कर दी परन्तु आज तक उप रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। दोनों मंत्रियों का खास है जयदेव देवल। कॉंग्रेस राज में पूर्व सहकारिता मंत्री उदय लॉक आंजना का चहेता रहा जयदेव देवल आज भी वर्तमान सहकारिता मंत्री गौतम दक का चहेता बन कर अपनी धाक जमा रहा है । ज्ञात रहे कि यही जयदेव देवल पूर्व में उदयपुर में रिश्वत के प्रकरण में ए सी बी की रडार पर रह चुका है और आज भी यह प्रकरण ए सी बी में विचाराधीन है,तो वर्तमान सहकारिता मंत्री दक की ऐसी क्या मजबुरी हैं कि ऐसे भृष्ट अधिकारी को अपने ही ग्रह जिले की कमान सोप रखी है,क्या मंत्री महोदय को अपने ही जिले के लिए ईमानदार उप रजिस्ट्रार नहीं मिल रहा है । कार्यालय के कर्मचारी भी नहीं देते हैं सन्तुष्टि प्रद जवाब। प्रत्येक जिले में उप रजिस्ट्रार का पद काफी महत्वपूर्ण होता हैं, परन्तु सहकारिता मंत्री के गृह जिले का हालात ये है कि यहाँ के कार्यालय के उप रजिस्ट्रार ईद के चांद की तरह आते हैं,कभी कभार आने पर भी आम जनता को संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं । जिनके पीछे कार्यालय का ये हाल है कि कार्यालय का फोन 24*7 बन्द ही रहता है । फिर आम जनता *मरता क्या नहीं करता* वाली कहावत सोचते हुए कार्यालय उप रजिस्ट्रार पहुचती हैं वहाँ पर बैठे कर्मचारी आम जनता के साथ बहुत गलत तरीके से पेश आते हैं किसी भी चीज जानकारी के लिए जब लोग कर्मचारियों से जानकारी चाहते हैं तो उनको किसी तरह की जानकारी नहीं होती हैं हर बात के जवाब में साहब का हवाला देते हैं । जब ये पुछा जाता हैं कि साहब कब आएंगे तो बोलते हैं हम को कोई जानकारी नहीं है । साहब में ऊपर शायद मंत्री जी की ज्यादा ही मेहरबानी हैं इसलिए साहब यह आते ही नहीं । ऑफिस का नम्बर हमेशा बन्द रहता है और ये कर्मचारी अपना नम्बर किसी को नहीं देते हैं बोलते हैं ये मेरा निजी नम्बर हैं। अब ये बात भी समझ से बाहर है कि जब साहब महीने महीने भर तंक चित्तौड़ नहीं आते हैं तो चित्तौड़ कार्यालय का कामकाज कैसे होता होगा। क्या जयदेव देवल ने मंत्री जी के आशीर्वाद से उप रजिस्ट्रार कार्यालय चित्तौड़ को पोपा बाई का रावला तो नहीं बना रखा है। आखिर सहकारिता विभाग के ऐसे हालात कब तंक रहेंगे, आम जन मानस को पूर्णकालिक उप रजिस्ट्रार मिलेगा। ,, यह जानकारी राम लाल गंगरार ने दी।















