रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी राजस्थान सरकार के गौपालन विभाग मंत्री जोरा राम जी कुमावत को चित्तौड़गढ़ की सभी गौशाला में विगत 1वर्ष से अनुदान की आधी राशि ही दि गई और शेष बकाया है जिससे गौशाला संचालकों को गौशाला संचालन में समस्या आ रही है इसके लिए बड़ीसादड़ी गौ रक्षक सेवा समिति गौशाला के कोषाध्यक्ष राहुल मेहता ने मंत्री महोदय को समस्या से अवगत कराया और बताया की हर वर्ष अनुदान 3-4 महिने देरी से आता है जिससे गौशाला संचालकों बहुत मुश्किल होती है ज्ञापन में भुमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पुर्व पालिका अध्यक्ष नक्षत्रमल धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त डांगी आदि गौसेवक उपस्थित थे















