संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर मे भामाशाह सामान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य आनंद कुमार दीक्षित ने बताया कि 68वी जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता 24 सितंबर 2024 से 27 सितंबर 2024 तक हुई थी।
उस समय समापन कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान नहीं किया गया था ,इसी को लेकर विद्यालय में दिनांक 7 नवंबर गुरुवार को भामाशाह सम्मान कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती मां को दीप अगरबत्ती प्रजल्लित कर शुरुआत की गई।
सरपंच साहब अंकित राव, लादूराम जी भूतड़ा, ओम जी जायसवाल, रामनारायण जी असावा, शिवजी त्रिपाठी, अजय राज जी मूंदड़ा, भोपाल सिंह, गणपत जी, गोपाल जी त्रिपाठी, अशोक कुमार गर्ग, मोहनलाल झामड, राहुल खटीक, एकलिंग मेडीकल भोपाल सिंह, पत्रकार कालूराम कुमावत, द्वारका प्रसाद गदिया, बंसीलाल जी, कमलेश जी, प्रदीप जी, भेरुलाल जी, नवीन जी, श्याम लाल भील, सुभाष चन्द्र नंदवाना, ब्राइट एकेडमी से जायसवाल, एवं अन्य भामाशाह एवं मैडम उपस्थित थे। सभी भामाशाहों को दुपट्टा व शाल ऑढाकर मोमेंटो से सम्मानित किया गया।















