रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी।
चित्तौड़गढ़ 08 नवम्बर। गत 27 अक्टूबर को मृतक दुर्गा शंकर की संदिग्ध अवस्था में कुँए में लाश मिलने पर परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन के तत्वावधान में समस्त एससी, एसटी समाजजनों व परिवारजनों ने जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संजय लोट ने बताया कि गंगरार तहसील के सांकड़ो का खेड़ा निवासी दुर्गाशंकर पिता कैलाश की 27 अक्टूबर को संदिग्ध अवस्था में लाश कुएं से लाश मिलने पर परिवार द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की गई। लगभग दो सप्ताह होने पर भी बीत जाने पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने व मेडिकल रिपोर्ट भी परिवारजनों को सार्वजनिक नहीं करने को लेकर समस्त एससी एसटी समाजजनों ने आक्रोश जताया। पीड़ित परिवार पर समझौता के नाम पर दबाव बनाने, उनको धमकाने की घटना को लेकर सभी ने रोष व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा। मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की बात कही गई। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संजय लोट, गंधर्व समाज के अध्यक्ष रमेश तरसिंह, बद्रीलाल सांगावत, राकेश तरसिंह, नरेन्द्र ठमका, मुकेश तरसिंह, गोविन्द बुलिया, महावीर बुकण, पंकज मड़ंगा, प्रकाश तरसिंह, दीपक डांगी, अनिल डांगी, अर्जुन डांगी, चेतन डांगी, कैलाश बाण, मेघराज सेलफाड़, पप्पु असवार, चतुरभुज डांगी, गजेन्द्र चोड़, हरिओम गंधर्व, सतीश भड़ंगा, विशाल वर्मा सहित कईं एससी एसटी वर्ग समाजजन उपस्थित रहे।
*चैनल को सब्सक्राइब करें*















