रिपोर्टर अशोक शर्मा।
भूपालसागर lयह दुखद है कि चौथपूरा गांव के पास एक कार की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात्रि की है कार सवार दरीबा माइंस में ड्यूटी से आ रहा था
पैंथर ने रोड सेअचानक कोरस किया था अचानक गाड़ी से टक्कर लग गई जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई पूरा गांव एकत्रित हो गया और प्रशासन को सूचना दी मौके पर एवं पुलिस प्रशासन पहुंचा
चोथपुरा गांव पुलिस एरिया रेलमगरा राजसमंद मे आता है पैंथर जैसे संरक्षित वन्यजीव की इस प्रकार दुर्घटना में मृत्यु होना पर्यावरण और जैव विविधता के लिए बड़ा नुकसान है। घटना के बाद राजसमंद प्रशासन मौके पर पहुंचा और पैंथर के शव को वहां से ले गए। ऐसे हादसों से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती है, और वन क्षेत्रों के पास सड़कों पर गति नियंत्रित करने के उपाय आवश्यक हैं।















