टोयटा एलडीएस कार से 13 किलो 793 ग्राम अवैध पिसा हुआ अफीम डोडा चुरा जप्त।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 

चित्तौड़गढ़। राशमी जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह व गंगरार डीप्टी प्रभुलाल कुमावत के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड़ के तहत 10 नवंबर को राशमी सीआई श्यामराज सिह के नेतृत्व मे मय जाप्ते के नाका बंदी के दौरान भालोटाखेड़ी से मिर्चा खेड़ी जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी जिसको पास आने पर रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक कार को तेज गति से नाकाबंदी स्थल से ऊंचा ग्राम की तरफ भगा ले गया जिस पर पुलिस जाप्ते द्वारा कार का पीछा किया गया तो कार चालक नाकाबंदी स्थल से लगभग 1 किलोमीटर दुर कार को सडक मार्ग पर साईड मे छोड कर भाग गया कार चालक का खेतो की ओर पुलिस ने पीछा भी किया लेकीन अंधेरे मे चालक भागने मे सफल रहा कार की तलाशी ली गई तो कार की डिक्की मे एक प्लास्टिक के कट्टे मे पीसा हुआ अफीम डोडा चुरा पाया गया अफीम डोडा परिवहन संबंध मे अनुज्ञा पत्र व दस्तावेज नही पाये गये प्लास्टिक कट्टे को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर प्लास्टिक कट्टे का वजन किया तो 13.793 किलोग्राम निकला इस पर अवैध पीसा हुआ अफीम डोडा चुरा व परिवहन मे प्रयुक्त कार को जप्त किया जाकर अज्ञात कार चालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अंनुसंधान जारी कर दिया गठित टीम मे सीआई श्यामराज सिह राशमी,एएस आई देवी लाल गुर्जर, कानि.रमेश, चतरदान, रामजीत सिह, सावरमल, दिपक, महिपाल एवं चालक राकेश कुमार आदि थे