संपादक कालूराम कुमावत।
बस्सी क्षेत्र के आगरा रोड बाल्टी फैक्ट्री के पास लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवम पाटोत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में चारों तरफ फूल बंगले से आलोकिक श्रंगार की झांकी सजाई गई और पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके प्रसादी का भोग लगाया इस मौके पर आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस पर श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया। 















