प्राचीन मंदिर सीताराम जी कांवड़िया पर 25 वर्षों बाद तुलसी विवाह।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन नगर के सबसे प्राचीन श्री सीताराम जी कावड़िया मंदिर पर विगत 25 वर्षों बाद तुलसी विवाह होने जा रहा है मां मंडलेश्वर किन्नर नीलू भुवा के सानिध्य में सैकड़ों महिला मंडल ने सीताराम जी के मन्दिर पहुंच कर लालन जी के संग मेंहदी की रस्म निभाई मन्दिर पुजारी चेतन दास ने बताया की सोमवार सुबह 7:15 am कावड़िया मंदिर से लालन जी की बारात आदर्श नगर में स्थित बाबूलाल जी छिपा के यहाँ पे ढोल नगाड़े के साथ मुखय बाजर से होती हुई पहुंचेगी जहा बाजार में विभिन्न मंदिरो पर ठाकुर जी की आरती के साथ सभी मंदिरो के पूजारी ठाकुर जी की बारात में समलित होगे। वही मंदिर के पूजारी चेतन दास, रामप्रसाद वैष्णव,भानु वैष्णव, दिनेश वैष्णव, सुनील वैष्णव, शंभू वैष्णव, एवम सभी वैष्णव परिवार तैयारी में जुटे हुए है.