51 कुंडिय श्री राम मारुति महायज्ञ को लेकर निकाली ध्वज परिक्रमा जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के चरणगढ़ में संत खाखी बाबा बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले 51 कुंडीय श्री राम मारुति महायज्ञ को लेकर नगर ध्वज परिक्रमा निकाली गई इस दौरान यज्ञआचार्य डॉक्टर महेंद्र मिश्रा ने ध्वज का विधि विधान से पूजा अर्चना करके नगर ध्वज परिक्रमा को डीजे की धुन के साथ रवाना किया यह नगर ध्वज परिक्रमा के माध्यम से आसपास के गांव में यज्ञ के आयोजन के बारे में भी जानकारी दी यज्ञ ध्वजवाहक को सहस्त्र गोदान के समान पुण्य मिलता है मंदिर में ध्वज का विधि विधान से पूजन करने के बाद नगर ध्वज परिक्रमा हुई रवाना जो कि आसपास के करीब 30 गांव से गुजरती हुई मंदिर पर पहुंची इस मौके पर नगर ध्वज परिक्रमा में बाइक रैली व दो रथ और चौपहिया वाहन रैली के माध्यम से श्री राम की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लेकर नजर आए इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान प्रज्ञानंद महाराज मध्य प्रदेश यज्ञ आचार्य डॉक्टर महेंद्र मिश्रा संरक्षक बजरंग लाल बोहरा यज्ञ समिति अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ध्वजवाहक रूप नारायण गुर्जर पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा पूर्व उप जिला प्रमुख मोहनलाल शर्मा किशनपुरा सरपंच राकेश मीणा सुरेश कॉलेज लल्लूबाबू जी रामराय शर्मा श्याम सेवा समिति अध्यक्ष विनोद पंचोली सचिव गिर्राज पंचोली मंगलाराम, कैलाश गेंदीलाल, कमलेश ,समिति के सभी कार्यकर्ता गणों के द्वारा नगर ध्वज परिक्रमा का श्याम मंदिर में भव्य स्वागत किया इसी के साथ ही सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।