PM मोदी ने राजस्थान के इन मंदिरों को दी बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।

जयपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कई मंदिरों को बड़ी सौगात प्रदान की है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न मन्दिरों और धार्मिक स्थलों के कार्यों का लोकार्पण गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। इसके अंतर्गत प्रख्यात कृष्ण धाम: श्री सांवलिया जी मन्दिर में आध्यात्मिक सर्किट के तहत 18 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें वाटर लेजर शो, कैफेटेरिया, पर्यटक सुविधा केंद्र, लॉकर सुविधा, सोलर लाइट आदि कार्य शामिल हैं। सांवलियाजी मंदिर को 18 करोड़ आवंटित:। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने कहा कि सरकार ने 18 करोड़ रुपए सांवलियाजी में वाटर लेजर शो और अन्य पर्यटन सुविधाओं के लिए दिए हैं। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के दो मंदिरों में किया शिलान्यास: कार्यक्रम में प्रदेश में दो कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। जिसमें करणी माता मंदिर, देशनोक के विकास कार्य एवं बूंदी आध्यात्मिक अनुभव में केशवरायपाटन का समग्र विकास कार्य सम्मिलित हैं।