जगदीश महाराज के मंदिर में हुआ फागोत्सव कार्यक्रम।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बांसखोह कस्बा स्थित जगदीश महाराज के मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान भगवान जगन्नाथ की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस दौरान मंदिर के पुजारी नीलकमल शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की इस दौरान शिव आराधना परिवार के कलाकार प्रेमचंद शर्मा, मदन जांगिड़ ,महेश शर्मा, शिवशंकर गुप्ता, रिंकू जांगिड़ मानपुर ने मनोहरी भजनों की प्रस्तुति दी इस दौरान भक्तो ने रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते रंग गुलाल लगाते नजर आए कलाकारों द्वारा भजन नैना नीचा करले श्याम न रिझाव ली काई, होली में उड़े रे गुलाल फाल्गुन आयो री,कई तरह की भजनों की प्रस्तुति दी इस दौरान मंदिर के पुजारी नीलकमल शर्मा, जगदीश शर्मा, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, विवेक शर्मा, दिनेश शर्मा, सुशील शर्मा, अन्य काफी संख्या में भक्त मौजूद थे कार्यकम के बाद महाआरती उतरी उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किए।