
विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत की बैठक संपन्न , दिलीप बारेगामा बने विहिप जिला उपाध्यक्ष , रोहित सिंह बने बजरंग दल जिला सह संयोजक।
Kalu kumawat
संपादक












कपासन , दिनांक 19 मार्च 2024 विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत की बैठक संपन्न , दिलीप बारेगामा बने विहिप जिला उपाध्यक्ष , रोहित सिंह राजपूत बने बजरंग दल जिला सह संयोजक बनाया गया। जानकारी प्रदान करते हुए बजरंग दल प्रखंड संयोजक शोभा लाल जाट ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक कोटा महानगर में आयोजित हुई , जहां प्रांत मंत्री कौशल गौड़ द्वारा प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा , प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राव , प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया , शशिकांत एवं प्रांत संगठन मंत्री धनराज सहित प्रांतीय अधिकारीयों की मौजूदगी में विभाग एवं जिले के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें कपासन क्षेत्र में निवासरत विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष पद चित्तौड़गढ़ पर दिलीप कुमार बारेगामा एवं बजरंग दल जिला सहसंयोजक चित्तौड़गढ़ पद पर रोहित सिंह राजपूत को बनाएं जाने पर कपासन पहुंचने पर पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में तिलक लगाकर , ओपर्णा , साफा पहना , मुंह मीठा करवा कर विहिप एवम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।संगठनात्मक चर्चा करते हुए प्रांत में बताए गए महत्वपूर्ण विषयों पर गौर करते हुए आगामी 23 मार्च को जिला बैठक में प्रखंड एवम नगर कार्यकारिणी को पूर्ण करने , धर्म रक्षा निधि अभियान के लक्ष्य को पूरा करने , आगामी समय में लगने वाले वर्गों में संगठन पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से आने के साथ आगामी कार्यक्रम रामोत्सव पर्व को गांव गांव , घर घर तक मनाने के बारे में चिंतन किया गया। इसके साथ ही सांवरिया जी चौराहा कपासन पर सांवरिया जी प्रवेश द्वार निर्माण करने , गौ तस्करों द्वारा क्षेत्र से गौ वंशों को अवैध रूप से चोरी करके ले जाने को तत्काल प्रतिबंध करने के संबंध में प्रशासन एवम संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष लाला चाष्टा , नगर अध्यक्ष कमलेश छोटू वैष्णव , मनोज आचार्य , अधिवक्ता पुरुषोत्तम योगी , प्रकाश टेलर , छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा , संजय सोनी , अंकित वैष्णव , ललित खंडेलवाल , अर्जुन राव , माइकल शर्मा , रोहित बारेगामा , रुद्राक्ष दाधीच , गोविंद कामी आदि बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। WhatsApp us