












कपासन/ दिनांक 21 मार्च गुरुवार को अमल की रंगभरी के पर्व पर सिंगपुर के मुरलीधर रामायण मंडल महिला मण्डल द्वारा कौशल विकास केंद्र में फागउत्सव,भजन व सत्संग व दान पुन्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री मुरलीधर रामायण मंडल के कैलाश चन्द्र गर्ग सहायक प्रशासनिक अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष की पहली अमलकी रंगभरी एकादशी के पर्व पर बुधवार 20 मार्च को कपासन की श्री मुरलीधर रामायण मंडल महिला मण्डल द्वारा कौशल विकास केंद्र में फागउत्सव,भजन व सत्संग व दान पुन्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये । उन्होंने बताया कि गणपति पूजन एवं ठाकुर जी के श्रृंगार के बाद के पास स्थित श्री । दोपहर 4:00 बजे आरम्भ उत्सव में श्री गणपती पुजन के बाद गणेशवन्दन के भजन प्रस्तुत किये गये । कार्यक्रम मे कांता भूतड़ा ठाकुर जी के भजन प्रस्तुत किये ! कैलाश चन्द्र गर्ग ने एकादशी ग्यारस माता खाटुनरेश,कृष्णा भजन, सांवरिया सेठ गणपति महाराज के अलावा कई भजन प्रस्तुत किये । आयोजन में उपस्थित सैकड़ो महिलाओं ने भागवत उत्सव में फूलों अभी गुलाल से होली खेलते हुए जमकर नृत्य किया मगन होकर भजनों का आनंद लिया! माया चास्टा, मधु सोनी, सुशीला बारेगामा, सुनिता सोनी, मन्जु मुन्दडा, मन्जु लौहार, आदी ने ने भेरूजी व होली रंगोली के भजनों का एैसा समा बांधा कि उपस्थित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया । अन्त मे आरती,भोग का के बाद महप्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर रेखा गर्ग, कौशल्या गर्ग, प्रेमलता जायसवाल, लक्ष्मी तेली, सुशील जायसवाल, जानू शर्मा, सोनू गर्ग, पिंकी राव, कमला वैष्णव, कमला गर्ग एवं भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। WhatsApp us