श्री गंगेश्वर मेला मेले के दूसरे दिन रंगारंग आर्केस्ट्रा में झुमे मेलार्थी मुझे नौलखा मंगवा दे ओ सजना दीवानी…

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी बंबोरी श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर मंडल विकास समिति बंबोरी रघुनाथपुरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय होली फाल्गुन मेला के दूसरे दिन से गंगेश्वर रंग मंच पर यस म्यूजिकल ग्रुप कपासन द्वारा रंगारंग आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद्र कृपलानी गंगेश्वर महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली की कामना की और मेले परिसर में घूम फिर कर दुकानदारों और मेलार्थियो से अभिवादन किया। विधायक श्री चंद कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा,बगदिराम धाकड़ प्रधान निंबाहेड़ा,महावीर सिंह कृष्णावत पूर्व प्रधान छोटी सादड़ी का मंदिर मंडल विकास कमेटी व रमेश गोपावत पूर्व उप प्रधान, जीएसएस अध्यक्ष मुकेश आमेटा द्वारा बड़ी माला पहनाकर व गंगेश्वर महादेव का प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।मंदिर मंडल विकास कमेटी द्वारा सोहनलाल आंजना बसेड़ा,दलपत मीणा जिला परिषद सदस्य,रत्नेश छाछेड़ बाड़ी,रमेश गोपावत मंडल अध्यक्ष,राजू जनवा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,मुकेश आमेटा सी आर,धनराज शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,शमशेर सिंह बजरंग दल सह संयोजक,प्रकाश सिंह राणावत,सुंदर दास वैष्णव का ऊपरना पहना कर स्वागत किया।मंच संचालन किशन जनवा व पुरुषोत्तम सोनी ने किया,आभार रमेश गोपावत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ शुरू की गई, गायक कलाकार भेरूलाल बारेगमा ने हल्दीघाटी में समर लड्यो वह महाराणा प्रताप कटे… इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया,मुझे नौलखा मंगा दे ओ सैया दीवानी.. टिप टिप बरसा पानी..रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देर रात तक जम रहा। मेले के अंतिम दिन दोपहर बाद मेले में दुकानदारों व झूले चकरी वालों का प्रशस्ति पत्र व उपहरना पहनाकर मंदिर मंडल कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।

  फोटो। बंबोरी समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री व विधायक श्री चंद्र कृपलानी का बड़ी माला से स्वागत करते हुए कमेटी पदाधिकारी।