रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँना में राज्य सरकार की ओर से निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में पहुँना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अहीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मंडल महामंत्री कमल नयन तोतला, कन्हैयालाल सेठिया तथा एसएमसी सदस्य राजेश टेलर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक संस्थाप्रधान पुनिता आर्य ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अहीर ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप कुमार तोतला ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।समारोह के अंत में बालिकाओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण नजर आया।













