रिपोर्टर राकेश शर्मा कपासन न्यूज/ जमवारामगढ़। रविवार को जमवारामगढ़ के पीएम श्री स्कूल में राजस्थान के
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 132 वा एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना l सीएम भजन लाल शर्मा का जमवारामगढ़ पहुंचने पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया l सीएम भजन लाल शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सरकार युवाओं, महिलाओं के लिए तत्पर है l सरकार ने पारदर्शिता के साथ दो साल में अनेक योजनाओं के घरातल पर उतारकर लोगों को लाभ दिया l जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल में जल जीवन मिशन घोटाला, पेपर लीक, भ्रष्टाचार , चरम पर था, और सोनिया गांधी राहुल गांधी को तथा राजस्थान में अशोक गहलोत बेटे को लॉन्च करने में लगे हैं l अंत में कहा कि राजस्थान सरकार लोगों के लिए अधिक से अधिक योजनाओ को लाकर लाभ प्रदान करेगी, सरकार किसानों के लिए पानी, बिजली और अन्य योजनाओ को लेकर अग्रसर है l इस दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल मीणा, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, विधायक कुलदीप धनकड़, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीरा देवी मीणा, एस पी हनुमान सहाय मीणा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे













