जाशमा में विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण, विधायक अर्जुन जीनगर ने दी करोड़ों की सौगात।

रिपोर्टर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/

भोपालसागर। ग्राम पंचायत जाशमा में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत उपस्थित थे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सुरेश चंद्र गाडरी एवं एसटी मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य पन्नालाल भील रहे।

कार्यक्रम में विधायक अर्जुन जीनगर ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने पशु चिकित्सा भवन निर्माण हेतु 51 लाख रुपये, गाडरियावास में नवीन कक्षा कक्ष भवन के लिए 21 लाख रुपये तथा नवीन विद्यालय भवन के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए, जिनका विधिवत भूमि पूजन किया गया।

विधायक जीनगर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में पानी लाने का जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। वर्तमान में बनास नदी से कपासन, जाशमा, डिंडोली और धमाणा फीडर के माध्यम से पानी पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि भूपालसागर क्षेत्र में पुनः चावल की मिले लगेगी चावल की खेती शुरू होगी तथा शुगर मिल चालू होगा किसान गन्ना की खेती करेंगे कपास आदि फसलों की खेती होगी जिससे किसानों की पैदावार बढ़ेगी । जिससे किसान मालामाल होगा साथ ही उन्होंने कपासन विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक बजट लाकर विकास कार्य करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कपासन विकसित विधानसभा होगी किसानों को सरकार द्वारा योजना का लाभ मिल रहा है

इस दौरान पूर्व उपप्रधान संपत लाल बोर्दियां ने जाशमा में यातायात की समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण की मांग रखी। प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा विधायक अर्जुन जीनगर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सांवलिया जी से लेकर पूरे कपासन क्षेत्र में सड़कों का निर्माण डामरीकरण और अन्य विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पशु चिकित्सालय खुलने से यहां के किसानों को पशुपालकों को सुविधा मिलेगी पशुओं के लिए निशुल्क टीकाकरण पशुओं के लिए नस्ल सुधार पशुओं का बीमा एवं किसानों को बैलों की जोड़ी रखने पर ₹40000 इस योजना के बारे में बताएं

कार्यक्रम में प्रशासक देवीलाल लोहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा शंकर लाल डॉ. शिवाजी, पशुधन निरीक्षक रतनलाल बेरवा, मंजू टॉक, अंकुर जोशी जीएसएस अध्यक्ष भैरूलाल लोहार, एससी अध्यक्ष लोकेश खटीक, ओबीसी अध्यक्ष राजू सोनी, प्रकाश लोढा शांतिलाल जाट, शंकर लाल, कमलेश गाडरी, राजमल जाट, शंभू टेलर, देवीलाल कर्णावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व सरपंच एवं प्रशासक देवीलाल लोहार ने पत्रकारों का सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर शर्मा ने किया।