महर्षि गौतम जयंती समारोह नो अप्रैल को गौतम आश्रम मैं मनाया जाएगा। 

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन। न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षय पाद महर्षि गौतम ऋषि के जन्मोत्सव पर समाज बंधुओं द्वारा यज्ञ हवन विशाल शोभा यात्रा सहित प्रतिभावान बालक बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। गुर्जर गौड़ समाज के अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ला प्रतिपदा संवत 2081 मंगलवार नो अप्रैल को प्रति वर्ष की भांति परंपरा अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही गौतम आश्रम में आयोजित बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से भुवनेश व्यास को अध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुवनेश व्यास ने बताया कि महर्षि गौतम जयंती समारोह के तहत नो अप्रैल मंगलवार को गौतम आश्रम परिसर में यज्ञ एवं हवन प्रातः 9:15 बजे प्रारंभ होगा।उसके उपरांत दोपहर 4:15 बजे गौतम आश्रम से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।शोभा यात्रा गौतम आश्रम से प्रारंभ होकर पुराना उदयपुर रोड, पांच बत्ती चौराहा, संतोषी माता मंदिर, कुम्हार मोहल्ला, लोडकिया चौक, पिपली बाजार,कल्याण रायजी मंदिर, सोमानी मोहल्ला, गौतम चौक होते हुए पुनः गौतम आश्रम पहुंच संपन्न होगी।शोभा यात्रा के गौतम आश्रम पहुंचने के उपरांत साय काल प्रतिभावान बालक बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।आज रविवार को दोपहर मे श्री गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज की बैठक गौतम आश्रम में आयोजित की गई। इस अवसर पर सत्य नारायण उपाध्याय, शिव शंकर उपाध्याय, सुरेश चंद्र व्यास, चंद्र प्रकाश व्यास,भरत व्यास, राकेश व्यास, गोपाल व्यास,  मदन लाल शर्मा, आशीष चास्टा, शंकर लाल चास्टा,  रमेश चास्टा, अरविंद चास्टा, शांति लाल चास्टा, दिनेश चंद्र चास्टा, भवानी शंकर चास्टा, मनोज कुमार चास्टा, लोकेश चास्टा, गोपाल चास्टा, दिलीप व्यास, महेश चंद्र उपाध्याय, सत्य प्रकाश व्यास, अभिषेक व्यास सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।