रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास बालाजी महाराज के मंदिर में शीतला माता के सोमवार को ठंडे पकवान का भोग लगाया जाएगा इस दौरान रविवार को घर घर में कई तरह के पकवान बनाए जाएंगे इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि ठंडे पकवान से माता को भोग लगाया जाएगा और अपने परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगेंगे इसी के साथ ही ठंडे पकवान के दौरान माता के दही रोटी रबड़ी चावल पुए आदि का प्रसाद चढ़ाते हैं और शीतला माता की कहानी सुनती है जो परंपरागत अनुसार पूजन करके सुख समृद्धि और बीमारियों से बचाव की कामना करते हैं बीमारियों से रक्षा करती है शीतला माता के बारे में श्रद्धालुओं ने बताया कि शीतला माता की पूजा से चेचक और खसरा साहित कई बीमारियों से रक्षा करती है वहीं बच्चों की सलामती वह घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाएं व्रत भी करती है वही पशुओं में लंपी बीमारी के समय भी गोपालको और पशुपालको ने माता के दर पर पहुंचकर पूजन किया और गौ माता का पशुओं की सलामती की कामना की।















