रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के कानोता इलाके के नायला में शीतला माता के मंदिर में भरा लक्की मेला इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओ ने किए दर्शन मनोकामना मांगी श्रद्धालुओ द्वारा माता के मंदिर में प्रसाद व ठंडे पकवान का भोग लगाया गया इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि ठंडे पकवान से माता को भोग लगाया गया और अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही ठंडे पकवान के दौरान माता के दही रोटी रबड़ी चावल पूड़ी पुए आदि का प्रसाद चढ़ाकर गीत गाते हुए नजर आए और शीतला माता के मंदिर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे इस दौरान मेले में श्रद्धालुओ के लिए काफी सुविधा रही इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रूप से किया और पार्किंग की व्वयस्था और समाजसेवी कार्यकर्ताओ द्वारा जगह जगह पदयात्रियों के लिए नींबू शिकंजी शरबत आदि की व्यवस्था की इस दौरान श्री श्याम मानव सेवा समिति गीला की नांगल द्वारा व्यवस्था व आए हुए गायक कलाकार द्वारा रंगारंग गीत का आयोजन किया गया इस दौरान मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया इस दौरान माता के पूजन करके सुख समृद्धि और बीमारियों से बचाव की कामना करती हुई नजर आई शीतला माता के बारे में श्रद्धालुओं ने बताया कि शीतला माता की पूजा से घर में सुख शांति और घर में चेचक और खसरा साहित कई बीमारियों से रक्षा करती है वही पशुओं में लंपी बीमारी के समय भी गोपालको और पशुपालको ने माता के दर पर पहुंचकर पूजन किया और गौ माता का पशुओं की सलामती की कामना की इस मौके पर बस्सी एसएचओ राजीव यदुवंशी , एएसआई हरिकेश, राजेंद्र ,रामराज, भारती शर्मा, समस्त पुलिस प्रशासन के कर्मचारी मौजूद थे।















