रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास बालाजी महाराज के मंदिर में शीतला माता के मंदिर में महिलाओ द्वारा ठंडे पकवान का भोग लगाया गया इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि ठंडे पकवान से माता को भोग लगाया गया और अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही ठंडे पकवान के दौरान माता के दही रोटी रबड़ी चावल पूड़ी पुए आदि का प्रसाद चढ़ाकर गीत गाते हुए नजर आए और शीतला माता की कहानी सुनी इस दौरान माता के पूजन करके सुख समृद्धि और बीमारियों से बचाव की कामना करती हुई नजर आई शीतला माता के बारे में बबीता मैमोडिया द्रौपदी सेन सुमन शर्मा शांति शर्मा कल्पना शर्मा भावना शर्मा पूनम बिवाल सुमन रीना संतरा देवी,प्रेम देवी गुप्ता, नेहा ममता अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि शीतला माता की पूजा से घर में सुख शांति और घर में चेचक और खसरा साहित कई बीमारियों से रक्षा करती है वही पशुओं में लंपी बीमारी के समय भी गोपालको और पशुपालको ने माता के दर पर पहुंचकर पूजन किया और गौ माता का पशुओं की सलामती की कामना की।















