संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। प्रदेश भर में होली का महापर्व मनाया जा रहा है और साथ ही लोकसभा आम चुनाव यानि की लोकतंत्र का महापर्व भी पास आता जा रहा है |लोकतंत्र के महापर्व तक जन-जन को जागरूक करने के लिए पंचायत समिति कपासन के विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल इन सभी त्योहारों के अवसर पर भी आने वाले लोकतंत्र के महापर्व को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अत्यधिक सजग हैl विकास अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार 2 अप्रैल को शीतलाष्ठमी के अवसर पर भी सभी ग्राम पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के आयोजन के तहत थाली, मांदल और अन्य पारंपरिक लोकवाद्ययंत्रों के साथ नाचते गाते हुए स्थानीय लोककलाकारो ने आमजन को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कियाl इस दौरान सभी ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक मौजूद रहेl विशेष तौर पर ग्राम पंचायत करुंकड़ा के ग्राम रोजगार सहायक शांतिलाल बारेठ ने स्वीप कार्यक्रमों में रुचि दिखाते हुए मतदाता जागरूकता के लिए भजन गाया और स्वयं ने भी ढोल, मंजीरों के साथ नाचते गाते हुए ग्राम पंचायत करुंकडा के निवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलायाl















