बास्योडा के पर्व पर गणगौर पूज रही महिलाओ व बालिकाओं द्वारा निकाली बारात।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के तूंगा कस्बे से गणगौर पूज रही महिलाओ व बालिकाओं के द्वारा बैंड बाजा के साथ दूल्हा दुल्हन बनाकर बारात को तूंगा से रवाना किया जो की श्याम मंदिर लालावाला पर पहुंची जगह जगह पर बारात का स्वागत किया इस मौके पर माहिलाओ द्वारा होली के पर्व के बाद 16 दिन तक गणगौर की विधि विधान से रोज सुबह ही पूजा अर्चना करती है इस मौके पर महिलाओं द्वारा छोटे छोटे बालक बालिकाओं द्वारा दुल्हा दुल्हन की भूमिका निभाई इस मौके पर पंडित लोकेश शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके वरमाला करवाकर विवाह सम्पन्न कराया छोटे छोटे बालक बालिकाओं द्वारा काफी उत्साह दिखाई दिया।