श्री श्याम भजन संध्या का किया शुभारंभ।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के पुरानी चुंगी विजयपुरा रोड बसंत विहार में श्याम भजन संध्या का शुभारंभ पंडितो के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके किया इस मौके पर श्याम बाबा की आलौकिक शृंगार से झांकी सजाई गई और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत श्री श्री 1008 श्री बालक दास जी महाराज के सानिध्य में श्याम भजन संध्या का आयोजन 6 अप्रैल को समय रात्रि 8:15 बजे से शुरु हुआ जो की हरि इच्छा तक चला इस मौके पर आए हुए कलाकारों के द्वारा श्याम बाबा के रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए श्याम भक्त नाचते गाते हुए श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर श्याम भजन संध्या के कलाकार सोनिया गंगापुरी, गुड्डू गंगापुरी, त्रिलोक अग्रवाल, विनोद चक्रधारी ,पूनम खंडेलवाल ,अमन खंडेलवाल, व सिंगर अन्नू मिश्रा,सिंगर मुस्कान गंगापुरी ,के द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया सहयोग कर्ता केदारमल चौधरी, मंडल देव म्यूजिकल ग्रुप निवेदक मुरलीधर गजेंद्र कुमार गौरव कुमार, महावीर शरण नाटाणी राजेंद्र जांगिड़ टीम के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ,इस मौके पर काफी संख्या में श्याम भक्त मोजूद थे।