वरुण देव भगवान श्री झूलेलाल जी के 1074 वें जन्मोत्सव पर हुए विभिन्न आयोजन।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।

नीमच। भगवान श्री झूलेलाल जी का 1074 वां जन्मोत्सव पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में गठित ‘चेट्रीचंड्र उत्सव समिति’ नीमच द्वारा सिंधी समाज की समस्त संस्थाएं, संगठन व संपूर्ण सिंधी समाज के साथ सामूहिक होकर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी  11दिवसीय चेट्रीचंड्र महोत्सव-2024 भव्यता के साथ हर्षोल्लास से स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव ‘आश्रम’ मंदिर पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। ‘चेट्रीचंड्र उत्सव समिति’ ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त 11 दिवसीय “चेट्रीचंड्र महोत्सव- 2024” का आगाज विगत दिनों पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी की अध्यक्षता एवं पंचायत के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति में सिंधी सोश्यल ग्रुप द्वारा आयोजित श्री झूलेलाल क्रिकेट कप प्रतियोगिता से हुआ। इस अवसर पर समाज के सभी संगठन एवं संस्थाओं द्वारा विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए। इसी तारतम्य में गत 04 अप्रैल, गुरुवार को स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव ‘आश्रम’ मंदिर स्थित श्री गुरुद्वारा पर श्री अखण्ड पाठ साहेब का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन एवं भोग साहेब “चेट्रीचंड्र महोत्सव-2024” के मुख्य आयोजनों के साथ आज बुधवार को होगा। इस महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को प्रात: भव्य वाहन रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और युवा सम्मिलित हुए। इसी श्रृंखला में आज बुधवार को श्री झूलेलाल जी का अभिषेक प्रात: 06:30 बजे, श्री झूलेलाल जी की ज्योत जागरण श्री झूलेलाल बहराणा समिति द्वारा प्राप्त 08:00 बजे की जाएगी। भगवान श्री झूलेलाल जी विशाल शोभायात्रा प्रात: 09 बजे निकलेगी। जिसमें वरुण देव भगवान श्री झूलेलाल भव्य रथ पर सवार होकर लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे । श्री झूलेलाल बालक मंडली द्वारा दोपहर 12:15 बजे श्री अखण्ड पाठ साहब का भोग साहब, दोपहर 02 बजे लंगर प्रसादी, दोपहर 03 बजे ठंडाई प्रसादी का वितरण होगा। ‘चेट्रीचंड्र उत्सव समिति’ द्वारा समाजजनों के लिए सायं 07 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खाने पीने के नि:शुल्क स्टॉलो के साथ 11 दिवसीय “चेट्रीचंड्र महोत्सव-2024” का समापन होगा।