गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता ।

बांसखोह कस्बे में महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा बैंड बाजे के साथ बगीचे में जाकर फुल धूब जल लाकर गणगौर माता की विधि विधान से पूजा अर्चना किए ,इस दौरान महिलाएं गणगौर माता की गीत गाती हुई और महिलाएं नए-नए परिधान पहन कर ईसर गणगौर की पूजा करती है पिछले 15 दिनों से गणगौर माता की पूजा का गुरुवार को समापन किया गया, इस दौरान महिलाओं द्वारा गणगौर माता की बिंदोरी भी निकाली गई इस मौके पर छोटी छोटी बालिकाओं के द्वारा दूल्हा दुल्हन बनाए गए और बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गई जो कि कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस पहुंची इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा बारात में नाचते गाते हुए नजर आए इस अवसर पर अन्नू सोनी , अल्का सांभरिया, तनिष्का खंडेलवाल, इंद्रा निशा अर्चना डोली पुष्पा, सुनीता पूनम, उषा अन्य महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी इस मौके पर महिलाओं व बालिकाओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया  इस दौरान महिलाएं अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना को लेकर यह गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।