संपादक कालूराम कुमावत
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास इमली वाले बालाजी के मंदिर में शनिवार को फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके हलवा पकोड़ी का भोग लगाकर आरती करके श्रद्धालु पोसबड़े की पंगत प्रसादी करते हुए नजर आए इस मौके पर शाम को करीब 8:00 बजे से बालाजी महाराज के मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया इस मौके पर पोस बड़े की पंगत प्रसादी दोपहर करीब 2:00 बजे से शुरू हुई जो की देर रात तक चली यह पोस बड़े का आयोजन सभी ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया
















