संपादक कालूराम कुमावत
बस्सी क्षेत्र के बेनाडा गांव में देवनारायण मंदिर में विशाल पौष बड़ों का आयोजन किया गया इस मौके पर फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर बस्सी तहसील के गुर्जर समाज की मीटिंग हुई जिसमें बस्सी विधानसभा के सभी गांव से गुर्जर समाज के लोग पधारे और राजस्थान गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जिसमें तहसील अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर नेताजी बेनाडा को निर्विरोध बनाया गया। इस मौके पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष रामकरण कसाना जिला महामंत्री जगदीश भड़क जिला प्रभारी जितू लांगड़ी पालावाला व पूर्व तहसील अध्यक्ष गिरिराज पोसवाल वीर गुर्जर समाज धर्मशाला अध्यक्ष जगदीश बढ़िया राजाराम कसाना खेमराज मुहाना रामसिंह मुहाना सियाराम कसाना वह तहसील के सभी गुर्जर समाज के गणमान्य महानुभव उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामकरण जी कसाना ने रामकिशन जी नेताजी को तहसील अध्यक्ष पद नियुक्ति कर नियुक्ति पत्र दिया। 















