यातायात पुलिस का चल रहा पठानी वसूली अभियान,चालानी कार्यवाही के बैनर तले आलाधिकारियों को किया जा रहा गुमराह।

संपादक कालूराम कुमावत। मंदसौर यातायात पुलिस का चल रहा पठानी वसूली अभियान। चालानी कार्यवाही के बैनर तले आलाधिकारियों को किया जा रहा गुमराह।मंदसौर बायपास पर आए दिन यातायात थाना पुलिस चालानी कार्यवाही के नाम पर वसूली अभियान चला देती है। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के यहां आज भी पुलिस की पठानी वसूली देखी गई । दो पहिया हो चौपहिया वाहन जिससे मर्जी हो पुलिस कर्मी अपना रोब झाड़ते नज़र आ जाते हैं। ऐसा नही हे की सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और चालानी कार्यवाही नही होना चाहिए। परंतु आसपास के ग्रामीण जो कोई दवाई लेने मंदसौर आ रहा हे या मंदसौर के सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता सुशाशन भवन या जिला अस्पताल या किसी अन्य समस्या के चलते अर्जेंट जाने के लिए हो उन्ही गरीब परेशान लोगो को ये पुलिस कर्मी कानून का पाठ पड़ा रहे है। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है की क्या बुलेट राजाओं जो अमानक सालेंसर से मंदसौर शहर के मुख्य चौराहों कॉलेज सहित विद्यालयों के लगी गलियों में फर्राटे भरते नज़र आ जाते हैं। मंदसौर यातायात पुलिस को ये छपरी टाइप के उठाईगिरे क्यों नज़र नहीं आते हैं। गौरतलब हे की अमानक कान फोङू साइलेंसर लगाकर स्कूली/कॉलेज छात्राओं को परेशान किया जाना क्यों अनदेखा किया जा रहा है। ये वसूली अभियान किसकी शह पर चलाया जा रहा है। अब देखना यह हे की आलाधिकारी मामला संज्ञान में लेकर क्या दिशा निर्देश देते है या उनका ध्यान भी सिर्फ मादक प्रदार्थों की धरपकड़ पर ही लगा हुआ हैं।