सत्रांक व बोर्ड परीक्षा में 50%का अंतर रहने के आदेश का विरोध करते हुए विरोध के निम्न आधार।

संवादाता बन्शी लाल धाकड़। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन चित्तौड़गढ़ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौड़, जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौड़, प्रदेश सह संगठन मंत्री लाल सिंह अमराणा, प्रदेश प्रतिनिधि अनिल कुमार शर्मा, जिला महामंत्री कान सिंह सुवावा, सुनील कुमार पलोड़, राधाकृष्णन शिक्षिका सेना की संयोजिका जुला लोढ़ा, विद्याधर दशोरा,शक्ति सिंह राव , लक्ष्मी नारायण बैरवा, अभय सिंह, कालू लाल नायक, सत्य नारायण नागर , रोहित शर्मा, गोपाल टांक, लक्ष्मी, नारायण शर्मा, सत्यनारायण सोनी , राधेश्याम सालवी ,दिलीप सिंह,शैलेंद्र निगम, ललित सिंह राव, त्रिलोक शुक्ला, दीपक , गोविंद चौधरी, सतीश दशहरा , मैडम रेणु सहित कई गणमान्य महानुभावों उपस्थित थे। कान सिंह सुवावा ने बताया कि सत्रांक व बोर्ड परीक्षा में 50%का अंतर रहने के आदेश का विरोध करते हुए विरोध के निम्न आधार है:- शेषनल मार्क्स का अंकन वर्ष भर चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है किसी बालक का आकलन हम 3 घंटे में नहीं कर सकते ,साथ ही मासिक परखो का पाठ्यक्रम सीमित होता है यथा प्रथम टेस्ट में केवल 15 से 20% पाठ्यक्रम का मूल्यांकन होता है दूसरे टेस्ट का मूल्यांकन लगभग 40% पट्टीका में से होता है अर्द्धवार्षिक का मूल्यांकन लगभग 70 से 80% पाठ्यक्रम से होता है। इस प्रकार कम पाठ्यक्रम की वजह से बच्चा थोड़े-थोड़े प्रयासों से अच्छे अंक प्राप्त कर लेता है। बच्चों पर किसी प्रकार का तनाव अथवा मानसिक दबाव नहीं रहता, इस प्रकार खुले दिमाग से सामयिक टेस्टों का आसानी से हल कर लेता है और उसको अच्छे अंक प्राप्त हो जाते है। बच्चा वर्ष भर मेहनत करता है और अंतिम समय में बोर्ड परीक्षा के समय कोई अनहोनी या कोई परिस्थितियों की वजह हो जाती है तो एक अच्छा लड़का भी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर सकता जबकि वर्ष पर्यंत का उसका परफॉर्मेंस शानदार रहा यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे एक खिलाड़ी अपने स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है और उस आधार पर वह आगे बढ़ता जाता है परंतु राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर उसका प्रदर्शन पिछली प्रतियोगिताओं जैसा नहीं रहता.. इसका यह कदापि अर्थ नहीं है कि स्थानीय स्तर की

प्रतियोगिताओं में उसको गलत रूप से आगे बढ़ाया या उसका प्रदर्शन अच्छा न होने के बावजूद उसका चयन किया ।। बोर्ड परीक्षाओं में मुख्यतया 10वीं बोर्ड बच्चा डरा हुआ रहता है इस प्रकार एक अच्छा विद्यार्थी भी वहां पर अपना पेपर ढंग से हल नहीं कर पाता जबकि स्थानीय परीक्षाओं में स्वाभाविक रूप से आसानी से अपना पेपर हल कर लेता है। इस प्रकार वर्ष भर के मूल्यांकन एवं बोर्ड परीक्षा के 3 घंटे के प्रश्न पत्र से उसकी तुलना नहीं कर सकते। अतः सत्रांक मूल्यांकन को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाए जितना की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन । परख(टेस्ट)2-3 पाठों में से लिया जाता है। अर्ध वार्षिक म़े भी पेपर का तरीका बच्चों के अनुकूल ही रखा जाता है।इसकी तुलना वार्षिक परीक्षा वो भी बोर्ड परीक्षा से करेंगे…तो राजकीय स्कूल के परिणाम और संस्था प्रधान पर कब तक और कौंन कौंन सी तलवारें आऐंगी ..यह सोचना भी भय का वातावरण बना देता है। दूसरी और हमें इस बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि राजकीय विद्यालय के शिक्षकों को कितने प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाता है..वर्ष भर गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ उन पर होता है, इस स्थिति को और ज्यादा भयानक बनाते है रिक्त पद..अनेकों विद्यालयों में पूरे वर्ष भर रिक्त पदों की स्थिति से संस्था प्रधान व विद्यार्थी झुझते रहते हैं । ऐसी स्थिति में मात्र सिद्धांतों की हद तक बातें करना उचित प्रतीत नहीं होता ।। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन माननीय निदेशक महोदय से इस आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता है ।।निवेदक कान सिंह सुवावा जिला महामंत्री राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन चित्तौड़गढ़।