विधायक जीनगर के मुख्य आतिथ्य में अंडरपास शिलान्यास कार्यक्रम।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन।  अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को विभिन्न कायों का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंगाना के गंगारामजी का खेड़ा ग्राम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में अंडरपास शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। आजादी के 100 वर्ष वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत विकसित देशों की श्रेणी में आ जाए । इसी संकल्प को सिद्ध करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम एवं योजनाएं चल रही है। इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति कपासन अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नंदकिशोर टेलर, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल अहीर, सरपंच प्रतिनिधि कैलाशचंद्र अहीर, रेलवे के ओमप्रकाश सोगरा, पाराशर, रतननाथ पालिका पार्षद विजयवर्गीय, आशीष दिनेश योगी, नगर अशोक सोनी, नवनियुक्त थाना अधिकारी कपासन रतन सिंह, उपसरपंच राजेंद्रप्रसाद बिरला सहित आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना तथा विधायक जीनगर सहित अतिथियों द्वारा गांव गंगारामजी का खेड़ा में बन रहे अंडरपास की पट्टिका का अनावरण किया गया।