आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल व 2 बकरिया मरी।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र में आज दिनांक 02/03/2024 को दोपहर बाद ग्राम पंचायत मनोहरपुरा के ग्राम मनोहरपुरा में भांखरी वालो की ढाणी निवासी रामचंद्र मीणा के घर के आगे नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से सोनी देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी रामचंद्र मीणा गंभीर घायल हो गई जिसे बस्सी अस्पताल दिखाने पर एसएमएस रेफर किया।साथ ही पेड़ के पास ही बंधी हुई 2 बकरिया साथ के साथ ही खत्म हो गई। बुजुर्ग महिला की हालत अब ठीक बताई जा रही है।