केबल टूट कर घर पर गिरी 8 बकरियों कि हुई मौत।

संपादक कालूराम कुमावत।

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कंपनी कि केबल टूट कर घर पर गिरी 8 बकरियों कि हुई मौत डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम निम्बी जोधा में बिजली केबल ने कहर बरपाते हुए गोर्वधन राम बावरी के घर बने पशु धन के छप्पर पर फाल्ट होकर केबल गिरी जिसमें 8 बकरियों कि दर्दनाक मौत झुलस जाने से मौके पर ही हो गई। बीच बचाव करने पर उनकी धर्मपत्नी भी घायल हुई। बताया जा रहा है कि अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हुआ है। समाचार लिखे जाने तक लाडनूं तहसील दार डॉ सुरेंद्र भास्कर ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए। मौके पर पटवारी को भेज कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया तथा इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित घटना को उच्च अधिकारियों को भी भेजा जाएगा साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।