कलेक्टर ने 15 साल से रुकी पेंशन तुरंत चालू करवाई।  

संपादक कालूराम कुमावत।

चित्तौड़गढ़ 4 मार्च। दैनिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को अनछी बाई की 15 साल से रुकी हुई पेंशन तुरंत चालू करवाई। निंबाहेड़ा पंचायत समिति के गांव सतखंडा निवासी अनछी बाई पिता मगजीराम भांड, उम्र 73 वर्ष की पेंशन वेरिफिकेशन के अभाव में गत 15 वर्षों से बंद पड़ी थी। दैनिक जनसुनवाई में जब अनछी बाई अपना परिवाद लेकर जिला कलेक्टर के समक्ष पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर अनछी बाई की रुकी पेंशन तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए। अनछी बाई ने इस त्वरित कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दिया है।