स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंसी (एसटीबीए) की और से टिकट बनाने वाले की अनुपस्थिति होने से यात्रियों को बिना टिकट यात्रा या बैरंग लौटना पड़ रहा।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंसी (एसटीबीए) की और से टिकट बनाने वाले की अनुपस्थिति से अप्रशिक्षित स्टेशन स्टॉफ को टिकट बनाना पड़ रहा है जिससे टिकट बनाने की गति धीमी होने से बहुत कम यात्री टिकट ले पाते है और मजबूरन यात्रियों को बिना टिकट यात्रा या बैरंग लौटना पड़ रहा है जिससे बस्सी रेलवे स्टेशन को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खेरथल, हरसौली, रेवाड़ी व दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रातः 9:57 पर जाने वाली स्पेशल ट्रेन जयपुर- रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में बैठने वाले यात्री आधे घंटे पहले से ही बस्सी रेलवे स्टेशन की टिकट विंडो पर खड़े होकर टिकट की मांग करने लगे पर टिकट नहीं मिलने व टिकट विंडो बंद होने पर कई यात्री टिकट विंडो से ही वापस लौट गए, तो कई यात्री विकल्प के तौर पर दूसरी ट्रेन नहीं होने पर बेटिकट ही घबराकर अपनी यात्रा के लिए ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए। ट्रेन में बैठने के बाद आने वाली परेशानी से बचने के लिए यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के मोबाइल नंबर भी ले लिए। इस अवसर पर दैनिक रेल यात्री संघ बस्सी के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को जरिए ई मेल पत्र भेजकर अतिशीघ्र बस्सी एसटीबीए को अन्यत्र नौकरी लगने वाले कार्मिक कृष्ण शर्मा के स्थान पर अन्य व्यक्ति को लगाने अथवा बस्सी एसटीबीए को अन्य एजेंसी को सौंपकर टिकट बुकिंग शुरू कर यात्रियों की परेशानी दूर करने की मांग की है।