कैंट पुलिस ने पकड़ा 160 किलो डोडाचूरा, एक आरोपी गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत।

नीमच | कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भरभड़िया फंटे पर एक कार से 160 किलो डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कैंट टीआई सौरभ शर्मा ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मंदसौर से कार में डोडाचूरा लेकर राजस्थान तरफ जाने वाले है। पुलिस ने भरभड़िया फंटे से सिल्वर कार नंबर एमपी 14 जेडसी 3910 को रोककर तलाशी लेकर 160 किलो डोडाचूरा बरामद किया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम दिलीपसिंह (27) पिता भारतसिंह बोराना निवासी ग्राम तुरकिया थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।