लोकसभा चुनाव से पहले अपने प्रत्याशियों की राह में बनने वाले आने वाले कांटे एक एक करके बीजेपी हटा रही है।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।

पहले राजस्थान में गज्जू बन्ना के सामने शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, फिर सीपी जी के सामने चितौड़गढ़ से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और खबरें हैं कि को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मान मनुहार कर ली गई है। लेकिन इन तीनों मान मनुहार में एक बात कॉमन ये है कि तीनों जयपुर में हुई और तीनों मुख्यमंत्री भजनलाल की मौजूदगी में हुई, हालांकि चर्चा ये भी है कि मनाने की रवायत ओटीएस में करवाई गई है। या फिर क्या कांग्रेस जिस मुख्यमंत्री को पर्ची मुख्यमंत्री कहती रही है वो अब अपनी राजनीतिक कौशलता का नजराना पेश कर रहे हैं।