IPS के निर्देशन में पुलिस थाना बस्सी द्वारा 18.376 किलो ग्राम अफीम जप्त, तीन अफीम तस्कर गिरफतार व एक कार जप्त।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व श्री कावेन्द्र सिंह सागर IPS के निर्देशन में पुलिस थाना बस्सी द्वारा 18.376 किलो ग्राम अफीम जप्त । तीन अफीम तस्कर गिरफतार व एक कार जप्त किया गया। जयपुर।  कावेन्द्र सिंह सागर IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व व श्री मुक्केश चौधरी सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर पूर्व के निर्देशन में राजीव यदुवशी पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना बस्सी जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में श्री मनोज कुमार एसआई, कानि राजेन्द्र नं० 3327, कानि जगदीश नं० 3351 के द्वारा राजाधोक टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान तीन अफीम तस्करो के कब्जे 18.376 किलो ग्राम अफीम व एक कार होण्डा अमेज जप्त की है। घटना का विवरण। श्री कावेन्द्र सिंह सागर IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, ने बताया की लोक सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस थाना बस्सी को राजा धोक टोल नाका के पास 24 घण्टे लगातार नाकाबंदी शुरु करने के निर्देश दिये गये थे। आज सुबह 8. 15 एएम पर बस्सी थाना के द्वितीय थानाधिकारी श्री मनोज कुमार उप निरीक्षक, जगदीश कानि. न. 3351, कानि. राजेंद्र न. 3327 नाकाबंदी कर रहे थे कि एक होण्डा अमेज कार RJ-19-CE-1639 आयी, नाकाबंदी के दोरान कार को रुकवा कर चैक किया गया तो कार में तीन व्यक्ति बैठे थे। कार में बैठे व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराये तो उनके हाव भाव देख कर पुलिस को शक हुआ तो कार में बैठे व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर अपना नाम विजय कुमार गुप्ता ने अपने आपको पहले बिलाडा निवासी तथा साथियो को उत्तर प्रदेश का होना बताया। बोलने के लहजे से शक होने पर पुलिस ने कडाई से पुछताछ की तो उन्होने अपना नाम विजय कुमार गुप्ता, शिव कुमार मिस्त्री और विजयप्रसाद बताया तथा तीनो बारा चट्टी, गया बिहार के रहने वाले बताया। होण्डा अमेज कार को चैक किया तो कार में एक नीले रंग का बैग मिला। बैग में पोलिथिन की कुल नो थैलिया मिली। थैलिया को खोलकर सुंघा तो सभी नो थैलियो में अवैध मादक पदार्थ अफीम होना पाया गया। थैलियो को अलग अलग तौल किया गयो तो कुल वजन 18. 376 किलो ग्राम होना पाया। मुख्य आरोपी विजय कुमार बारा चट्टी में 08 वी कक्षा तक बिहार पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल भी चलाता है। आरोपी विजय कुमार ने पुछताछ पर बताया कि उसका बेटा रांची में पढ़ता है, जो पुलिस केस में फसा गया तो वकील ने 5 लाख रु का खर्चा बताया। मुकदमो का खर्चा निकालने के लिए वो अफीम की तस्करी करने लगा। घटना के सबंध में प्रकरण से 145/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण :- 1. विजय कुमार गुप्ता पुत्र श्री प्रभु साहू उम्र 48 साल जाति तेली निवासी बारह चिटटी पुलिस थाना बारह चिटटी जिला गया बिहार। 2. विजय प्रसाद पुत्र स्व.श्री बुलक मातो जाति कोहरी उम्र 55 साल निवासी बारह चिटटी पुलिस थाना बारह चिटटी जिला गया बिहार ।  2. विजय प्रसाद पुत्र स्व.श्री बुलक मातो जाति कोहरी उम्र 55 साल निवासी बारह चिटटी पुलिस थाना बारह चिटटी जिला गया बिहार। 3. शिव कुमार मिस्त्री पुत्र स्व.श्री रामप्रसाद मिस्त्री जाति बढाई उम्र 42 साल निवासी बारह चिटटी पुलिस थाना बारह चिटटी जिला गया बिहार।