संपादक कालूराम कुमावत।
नीमच| शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही कालोनी में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय यश प्रताप पिता ओंकार सिंह शक्तावत शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ खेलकूद कर आपके घर पहुंचा और रोज की तरह अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला। मगर जब युवक के शव को छत पंखे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक ने छत पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर तत्काल परिजनों ने नीमच सिटी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर नीमच जिला चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक युवक नापतोल विभाग में कार्यरत ओमकार सिंह शक्तावत का 23 वर्षी पुत्र था। जो अध्यनरत था।
















