घर की छत से गिरा व्यक्ति, गंभीर घायल नीमच जिला चिकित्सालय रेफर।
संपादक कालूराम कुमावत।
नीमच| जिले की कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लसूडिया आंतरी में सोमवार रात्रि में एक हादसा हो गया। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपने ही घर की छत से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नीमच रेफर कर दिया। दरअसल सोमवार रात्रि में गांव लसूड़िया आंतरी के रहने वाले 50 वर्षी रमेश पिता भेरुलाल खटीक अपने घर छत पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान संतुलित होकर नीचे गिर गए।जिससे काफी गंभीर चोट आयी है। बताया जा रहा है कि उनके जांघ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। दुर्घटना के बाद परिजनों ने पहले मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है।