10 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश की हुई पहचान।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित बांसखोह स्टेशन के पास ढिंग्या की डाल के पास वासुदेव ढाबा जो की कालू पुत्र रामोतार जाति किर निवासी नटवाड़ा बरौनी जिला टोंक का रहने वाला है इस दौरान वासुदेव ढाबा पोतली मोड़ के पास स्थित है इस दौरान रंगलाल पुत्र मन्नालाल किर जो की वासुदेव ढाबा पर कार्य करता था इस दौरान करीब 10 दिन पहले ढाबा पर से कपड़े लाने के लिए ₹600 कालू से लेकर गया था और अपने गांव जाने के लिए बोल रहा था इस दौरान कालू ने रंगलाल को ₹600 दिए और उसके बाद जटवाड़ा कपड़े लेने गया था जो वापस ढाबा पर नहीं आया तो वासुदेव ढाबा मालिक कालू पुत्र रामोतार किर ने कई जगह रंगलाल का तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिला इस दौरान 10 दिन बाद रेलवे ट्रैक के बीच बने कमरे में एक युवक की सड़ी लाश मिलने से पहले सनसनी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी सूचना मौके पर पहुंचे बस्सी थाना अधिकारी राजीव यदुवंशी एएसआई मोहनलाल मीणा बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीना समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे और शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर डी फ्रिज में रखवा दिया इस दौरान वासुदेव ढाबा के मालिक कालू पुत्र रामोतार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान रंगलाल पुत्र मन्नालाल किर उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नटवाड़ा बरौनी जिला टोंक का रहने वाला है पुलिस प्रशासन के द्वारा परिजनों को दी सूचना मृतक के शव का कल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करवा दिया जाएगा परिजनों ने मृतक की पहचान पैंट शर्ट और चप्पल से पहचान की।