मजदूरों से भरी पिकअप पलटी 30 मजदूर घायल दो गंभीर को रतलाम किया रेफर।

संपादक कालूराम कुमावत।

आलोट- ग्राम पाटन से पिकअप में लगभग 30 से अधिक मजदूर सवार होकर लहसुन काटने के लिए निकले पाटन से निकलने के बाद 2 से 3 किलोमीटर जाते ही पिकअप अनियंत्रित हो गई और वह पलटी खा गई जिससे पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए जिसमें से दो गंभीर घायल हुए जिन्हें आलोट शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रतलाम रेफर किया गया है दो गंभीर घायल में मंगलेश पिता शंकर लाल 35 वर्ष एवं एक 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल हो गए थे जिन्हें रेफर कर दिया गया है बाकी समस्त घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल आलोट पर किया जा रहा है स्मरण रहे की जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं बीएमओ डॉक्टर देवेंद्र मौर्य ने सभी घायलों का इलाज किया एवं घायलों को रतलाम रेफर किया। इन सम सेंट मजदूरों में महिलाएं बच्चे अधिक संख्या में थे।