संपादक कालूराम कुमावत। 
कोटा| कोटा में एक कोचिंग छात्रा के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्रा को दस्तयाब कर लिया। उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मां की डांट से नाराज होकर वह बिना बताए अपने रूम से चली गई थी। दादाबाडी सीआई नरेश मीणा ने बताया कि रविवार सुबह झारंखड निवासी महिला ने थाने में आकर शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि वह अपनी बेटी के साथ कोटा में रह रही है। बेटी कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रही है। शनिवार को उन्होंने पढ़ाई को लेकर बेटी को डांट दिया था। जिसके बाद रविवार सुबह बेटी बिना बताए ही कमरे से चली गई। उसे आस पास तलाश किया लेकिन पता नहीं लगा। जिसके बाद थाने में सूचना देने पहुंची। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत टीम का गठन किया। छात्रा के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन निकालने की कोशिश की। शहर के सभी थानो में सूचना दी गई। छात्रा की तलाश के लिए पुलिसकर्मी जुटे। मुखबिरों और तकनीकी जांच के बाद छात्रा के जवाहर नगर इलाके में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसे वहां एक पार्क से दस्तयाब कर लिया गया। छात्रा मां की डांट से आहत होकर गुस्सा होकर निकल गई थी। उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
















