कपासन टाइम्स न्यूज/ रिपोर्टर आजाद मंसूरी। राशमी पंचायत समिति चौराहे के निकट गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल तहसीलदार श्रीलाल मीणा का शनिवार को उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
उन्होंने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई। तहसीलदार श्रीलाल मीणा मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के भुवर गांव के निवासी थे। कुछ माह पूर्व ही उनका कोटड़ी से राशमी तहसीलदार पद पर स्थानांतरण हुआ था। उन्होंने राशमी में कार्यभार ग्रहण कर प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया था।उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
















