नाबालिग बालिका को थप्पड़ मार कर की अभद्रता, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।

संपादक कालूराम कुमावत। निम्बाहैडा़। निकटवर्ती गांव माल्या खेड़ी निवासी नारायण लाल मेघवाल की 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को गांव के जसवंत सिंह पिता भवर सिंह देवेंद्र सिंह पिता भवर सिंह ने थप्पड़ मार कर जातिगत अपमानित करते हुए अश्लीलता एवं अभद्रता करने को लेकर सदर थाने में अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ। सदर थाने में दर्ज प्रकरण अनुसार प्रार्थीया 1 अप्रैल को सांय करीब 7 बजे खेत से भैसे लेकर घर आ रही थी गांव के भंवर सिंह राजपूत के घर के बाहर प्रार्थीया की भैंस ने गोबर कर दिया तो यशवन्त सिंह पिता भवर सिंह ने कहा कि चमाटी रांड गोबर उठा कर ले जा इस पर प्राथिया ने कहा कि उसके पास टोकरी नही हे तो आरोपीयों ने कहा कि तेरे सिर पर रख कर ले जा और यह राजपुतों का घर है घर के सामने से निकले तब जूते चप्पल उतार कर निकला कर तथा रपट कर बालिका के उपर आया तथा सीधे गाल पर जोर से थप्पड़ मारी और कहा कि नीच को पकड़ ले तथा रावले में ले चल यह कहकर प्राथिया का हाथ पकड़ा व उसका कुर्ता फाड दिया और अश्लीलता एवं अभद्रता की। इस पर बालिका रोती चिल्लाती अपने घर भागी तथा अपनी माँ को सारी बात बताई। इस दौरान यशवन्तसिंह देवेन्द्रसिंह व भवर सिंह राजपुत सभी नारायण लाल मेघवाल के घर मे घुस गये इनके हाथो मे लठ थे घर में घुसते ही उन्होंने गन्दी गन्दी गालीया निकाली और जातिगत अपमानित करते हुए कहा कि तुम्हारे भाव बढ बये है गांव मे रहना है तो गुलाम बन कर रहो तथा ज्यादा किया तो तुम्हारे घर की लड़कीयो व औरतो को दिन दहाडे उठा ले जायेगे उन्होंने बालिका की माँ दुर्गा बाई के साथ भी हाथापाई व मारपीट की। इसी दौरान बालिका के पिताजी भी आ गए उनको भी अभियुक्तों ने गाली गलौज करते हुए धमकीयां दी प्राथिया की बहिन पूजा उसके पिता का मोबाइल लेकर घटना का विडियो बनाने लगी तो अभियुक्तों ने मोबाइल छीन कर फेक दिया तथा बालिका के परिवारजनों ने मैन गेट बन्द कर अपने आप को सुरक्षित किया। तथा इस मामले को लेकर सदर थाने में रिपोर्ट दी की अभियुक्तगण आपराधीक प्रवृति के व्यक्ति होकर सामान्य जाति के हे तथा हम नीची जाती के व्यक्ति के हैं इसलिये हमे टारगेट किया जा रहा हैं इसलिये हमारी जान को खतरा हो गया हैं। बालिका की रिपोर्ट पर फिलहाल सदर थाने में अभियुक्त जसवंत सिंह तथा देवेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 143, 341, 323, 354, 452 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम तथा जैसिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम की धारा 506, 3(1)(0), 3(1)(s), 3(1)(v), 7 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान निंबाहेड़ा वृत्त अधिकारी बद्रीलाल के जिम्मे किया गया।